परशुराम भवन रतन नगर में चूरू ब्लॉक कांग्रेस व रतननगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम
परशुराम भवन रतन नगर में चूरू ब्लॉक कांग्रेस व रतननगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : रतन नगर कस्बा स्थित पुरशुराम भवन में चूरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं रतननगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया व चूरू विधानसभा संगठन प्रभारी भीमराज जाखड उपस्थित रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर कार्यक्रताओं को आमजन के बीच जाना है। भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार द्वारा आपसी भाईचारा खत्म करना और धर्म की राजनिति करना ही मुख्य कार्य है। भाजपा की इस राजनिति से अब जनता उब चुकी है और इस निकाय चुनाव में जनता द्वारा भाजपा सरकार को मुहतोड जबाब दिया जायेगा और इस बार चूरू नगरपरिषद और रतननगर नगर पालिका सहिता पुरे राजस्थान में कांग्रेस का बोर्ड बनने वाला है।
चूरू विधानसभा संगठन प्रभारी भीमराज जाखड ने कार्यकार्ताओं को अपने बूथों पर मजबुत रहने का आह्वान करने हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजाकर करना है और अपने अपने बूथों पर मजबुती के साथ चुनाव लडना है। कार्यक्रम का संचालन मकसुद खान ने किया।
इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, रतननगर अध्यक्ष असलम खान अखाण, पीसीसी सचिव रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, सुरेन्द्र दण्ड, मास्टर साबीर अली, विनोद मीणा, सुरेश गहलोत, सरीफ गोरी, मुकेश स्वामी, मनोज जाजम, शकील कुरेशी, सेठी लीलगर, शिशपाल जाट, जगनाराम, पूर्णाराम, मदन गहलोत, नन्दलाल अग्रवाल, नारायण बालाण, रमजान खान, लालचंद सैनी, जिला प्रवक्ता जमील चौहान, कुरडाराम भाकर, सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335224


