[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

घांघू में गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती गांव घांघू के फगेड़ियान मोहल्ले स्थित सार्वजनिक चौक में मंगलवार रात जाहरवीर गोगाजी महाराज का रात्रि जागरण आयोजित किया गया। शेखावाटी के प्रसिद्ध भजन गायक राजेंद्र शर्मा एवं पार्टी रोसावां ने गोगाजी महाराज की महिमा और लोकभजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

ज्योत प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ शुरू हुए जागरण में गायक राजेंद्र शर्मा ने गोगाजी महाराज के जन्म की कथा सहित पाबूजी-गोगाजी की शर्त, केलमदे का ब्यावला और जोड़ो की लड़ाई जैसे भजन प्रस्तुत किए। सहायक गायक विक्रम कुमार के तेजाजी लोकगीत पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों ने देर रात तक माहौल भक्तिमय बनाए रखा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेमराज फगेड़िया, सतीश बरड़, अभिषेक फगेड़िया, भंवरलाल भादू, हरिकेश फगेड़िया, राकेश बरड़ सहित मोहल्ले के युवाओं ने सहयोग किया। जागरण में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles