[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:थाना परिसर में ग्रामीणों के साथ की बैठक, भयमुक्त होकर मतदान में भाग लेने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:थाना परिसर में ग्रामीणों के साथ की बैठक, भयमुक्त होकर मतदान में भाग लेने की अपील

सिंघाना में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:थाना परिसर में ग्रामीणों के साथ की बैठक, भयमुक्त होकर मतदान में भाग लेने की अपील

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में बुधवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजन से भयमुक्त होकर आगामी निकाय चुनाव में मतदान करने की अपील की है। बुहाना डीएसपी मंजू चौहान ने बताया- प्रदेश में शांतिपूर्ण निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन विशेष तैयारियां कर रहा है। थाना क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर उन पर विशेष सख्ती बरती जा रही है।

इसके अलावा, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। चुनाव आयोग ने आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ऐप के माध्यम से जानकारी प्रदान की है, जिससे लोग घर बैठे चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

थानाधिकारी ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। उन्होंने आमजन से भयमुक्त होकर मतदान उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की।

फ्लैग मार्च के बाद थाना परिसर में आमजन के साथ पुलिस की एक बैठक हुई। इस बैठक में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएसपी मंजू चौहान, सीआई सुगन सिंह, एएसआई विनोद कुमार, एचसी रामस्वरूप सैनी, सुरेंद्र काजला, सुनील कुमार, राजेश और हर्ष फोगाट सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles