[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेयजल टंकी जर्जर, दीवारों से लगातार रिस रहा पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पेयजल टंकी जर्जर, दीवारों से लगातार रिस रहा पानी

पेयजल टंकी जर्जर, दीवारों से लगातार रिस रहा पानी

सूरजगढ़ : धुलवा गांव के वार्ड नंबर 11 में नोहरा गिरधारी सिंह शेखावत के घर के सामने बनी पेयजल टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में है। टंकी की दीवारों से लगातार पानी रिसने के कारण इसके कमजोर होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार टंकी काफी पुरानी है और जगह-जगह से पानी रिस रहा है, जिससे इसकी दीवारें खराब हो रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते मरम्मत या सुरक्षित समाधान नहीं किया गया तो हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत प्रशासन से टंकी का तत्काल निरीक्षण करवाकर मरम्मत अथवा सुरक्षित समाधान करने की मांग की है।

Related Articles