पिलानी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस बरामद, वारदात की फिराक में घूम रहा था
पिलानी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस बरामद, वारदात की फिराक में घूम रहा था
पिलानी : पिलानी पुलिस ने निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर दीपू उर्फ दिगपाल को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना
थाना अधिकारी अलका विश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर दीपू (39) किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के बाद राजगढ़-लुहारू हाईवे स्थित पाथड़िया स्टैंड पर भागने की फिराक में है।
पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी दीपू ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं था।
अवैध हथियार और कारतूस जब्त
अवैध हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त और उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
दीपू उर्फ दिगपाल पिलानी थाने का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, डकैती की योजना, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले सहित कुल 20 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335087

