सरकारी जमीन से बेदखली के विरोध में ग्रामीणों का धरना:वर्षों से बसे लोगों को पट्टा देने की मांग,बोले- बिजली कनेक्शन और सड़कें भी सरकार ने दीं
सरकारी जमीन से बेदखली के विरोध में ग्रामीणों का धरना:वर्षों से बसे लोगों को पट्टा देने की मांग,बोले- बिजली कनेक्शन और सड़कें भी सरकार ने दीं
चिड़ावा : चिड़ावा के पिचानवा गांव में सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे लोगों को बेदखल करने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग की कि लंबे समय से यहां रह रहे लोगों को उनके मकानों के पट्टे जारी किए जाएं, ताकि उन्हें बेदखली के डर से राहत मिल सके।
आबादी विस्तार संघर्ष समिति और किसान सभा के राजेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से सरकारी जमीन पर पक्के निर्माण कर परिवार सहित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोगों के मकानों में सरकार की ओर से बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और सड़कें भी बनाई गई हैं।
चाहर ने आरोप लगाया कि जब लोगों को यहां बसाया गया और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, तब किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई। अब अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से बसे लोगों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पट्टा जारी करने की मांग
धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से इसी स्थान पर रह रहे हैं और उनके घर-परिवार यहीं बसे हुए हैं। ऐसे में उन्हें बेदखल करने के बजाय नियमानुसार पट्टे जारी कर स्थायी अधिकार दिए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर बेदखली की कार्रवाई रोकने और वर्षों से रह रहे परिवारों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
ये ग्रामीण रहे मौजूद
धरने में राजबीर, श्रीराम कुमावत, ताराचंद, निमो देवी, चंद्रपति देवी, भतेरी देवी, माया देवी, कमला देवी, नरेश कुमार, सुनीता योगी, भूराराम कुमावत, सहीराम, बलबीर, महावीर बावरिया, नाहर सिंह और संजय चाहर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335087

