[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानौली की कटारिया गली में दूषित पानी की समस्या:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- 2 सालों से परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानौली की कटारिया गली में दूषित पानी की समस्या:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- 2 सालों से परेशानी

रानौली की कटारिया गली में दूषित पानी की समस्या:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- 2 सालों से परेशानी

रानौली : रानौली कस्बे की कटारिया गली में पिछले दो सालों से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गंदा पानी लेकर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत करेंगे।

मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि पेयजल पाइपलाइन नाली के पास क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण उसमें गंदा पानी मिल रहा है। घरों में आने वाले पानी में बदबू के साथ कीड़े भी देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस दूषित पानी के सेवन से बच्चों में संक्रमण की समस्या बढ़ रही है।

वार्ड पंच प्रभात गढ़वाल ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया है। लिखित शिकायतें और संपर्क पोर्टल के माध्यम से भी समस्या दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार केवल समाधान का आश्वासन मिला। इसके बावजूद मौके पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि लगभग छह-सात महीने पहले विभाग ने नई पाइपलाइन डालने के लिए पाइप मौके पर रखवाए थे। करीब 100 मीटर तक खुदाई भी की गई, लेकिन पाइपलाइन बिछाने और जोड़ने के बजाय खुदाई को वापस भर दिया गया।

विरोध प्रदर्शन में मोहम्मद रफीक, सलीम बिसायती, वार्ड पंच प्रभात गढ़वाल, रवि जांगिड़, राजेश सहित कई महिलाएं और अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करने, पेयजल लाइन को नाली से सुरक्षित दूरी पर स्थापित करने और स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles