[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में चुनावी तैयारियां तेज:कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में होगी ट्रेनिंग, 23 में स्ट्रॉन्ग रूम, 24 में मतगणना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में चुनावी तैयारियां तेज:कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में होगी ट्रेनिंग, 23 में स्ट्रॉन्ग रूम, 24 में मतगणना

नीमकाथाना में चुनावी तैयारियां तेज:कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में होगी ट्रेनिंग, 23 में स्ट्रॉन्ग रूम, 24 में मतगणना

नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष मोदी ने मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण, उनकी रवानगी, ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन चुनावी व्यवस्थाओं के लिए कमला मोदी महिला महाविद्यालय को निर्धारित किया गया है। मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण इसी महाविद्यालय में आयोजित होगा।

संख्या-23 को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया

ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए कॉलेज के कक्ष संख्या-23 को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। वहीं, चुनाव के बाद मतगणना कक्ष संख्या-24 में संपन्न होगी।

प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद नीमकाथाना नगर निकाय की ईवीएम मशीनों को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। ईवीएम से संबंधित तैयारियों का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। इन निर्धारित व्यवस्थाओं से स्थानीय स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Related Articles