श्रीमाधोपुर में मंगलवार को 15 मिनट तेज बारिश:नृसिंह मंदिर, ठठेरा गली में भरा पानी, इससे पहले 11 अगस्त को हुई थी 2 एमएम बारिश
श्रीमाधोपुर में मंगलवार को 15 मिनट तेज बारिश:नृसिंह मंदिर, ठठेरा गली में भरा पानी, इससे पहले 11 अगस्त को हुई थी 2 एमएम बारिश
श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में मंगरवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदला। दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुई बारिश कम से कम 15 मिनट तक जारी रही। श्रीमाधोपुर में पिछले 2 सप्ताह से कोई बारिश नहीं हुई थी। आज इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली है।
शहर में इससे पहले 11 अगस्त को 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मंगलवार, 25 अगस्त को हुई इस बारिश के बाद दोपहर शहर का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नृसिंह मंदिर, ठठेरा गली सहित कई जगह भरा पानी
हालांकि थोड़ी सी बारिश से शहर की गलियों में जलभराव हो गया। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नृसिंह मंदिर, ठठेरा गली, पंजाबी मोहल्ला, चोटिया मोहल्ला, खटोड़ा बाजार और लोकनाथका मोहल्ला जैसे बहाव क्षेत्रों में बरसाती पानी जमा हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून की गतिविधियां इस समय बिखरी हुई हैं। मानसूनी एयर सिस्टम के दबाव में लगातार हो रहे बदलाव के कारण कई क्षेत्रों में अपेक्षित बारिश नहीं हो पा रही है। फिर भी, विभाग ने मानसून सीजन के अंत तक प्रदेश में औसत बारिश का लक्ष्य पूरा होने की संभावना जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333346


