[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटे ने घर से मां के लाखों के गहने चुराए:पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटे ने घर से मां के लाखों के गहने चुराए:पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

बेटे ने घर से मां के लाखों के गहने चुराए:पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी मां के लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह घटना राजलदेसर थाना क्षेत्र के भावनदेसर गांव में हुई। 50 वर्षीय विनोद जाट ने 18 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके 19 वर्षीय बड़े बेटे विकास ने 13 अगस्त की रात अपनी मां लालीदेवी के गहने चुरा लिए थे।

10 लाख गहने किए थे पार

चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास को छापर बस स्टैंड से हिरासत में लिया।

राजलदेसर थाने लाकर पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए। मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles