चूरू में ‘मेहंदी के रंग लोकतंत्र के संग’ अभियान, मतदान के लिए महिलाओं को किया जागरूक
चूरू में ‘मेहंदी के रंग लोकतंत्र के संग’ अभियान, मतदान के लिए महिलाओं को किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को ‘मेहंदी के रंग लोकतंत्र के संग’ अभियान आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार आयोजित स्वीप गतिविधि में महिलाओं की मतदान में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं और युवतियों ने हथेलियों पर मेहंदी से ‘वोट हमारा अधिकार’ और ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे मतदाता जागरूकता संदेश उकेरे। कार्यक्रम में महिलाओं, नव-पंजीकृत युवतियों एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान का संकल्प दिलाया गया।
महिलाओं से शहर के विकास और सशक्त स्थानीय प्रशासन के लिए अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333232


