प्राचीन बड़ा शिव मंदिर में सजा छप्पन भोग, शिव भक्तों का हुआ सम्मान
सावन महोत्सव में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था राजस्थान के तत्वावधान में प्राचीन बड़ा शिव मंदिर में सावन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुरली मनोहर मंदिर के महंत प्रभुदयाल शर्मा ने भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड़ ने की, जबकि समाजसेवी कैलाश चोटिया मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुरली मनोहर चोबदार, संतोष चतुर्वेदी, संजय मिश्रा, सज्जन जोशी एवं राजाराम पेड़ेवाला उपस्थित रहे।
इस दौरान भगवान शिव की सेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय योगदान देने वाले शिव भक्त गिरिश छावछरिया, शिव दयाल सैनी एवं लक्ष्मीकांत डोकवाल का सम्मान किया गया। अतिथियों ने उन्हें शाल, साफा, माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर के जिलाध्यक्ष रमाकांत सोनी ने किया। समारोह में श्याम सुंदर रूंथला, कपिल रूंथला, सुधीर सहल, सोनू जोशी, महेन्द्र कुमार शर्मा, दयाराम शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, मनोहर लाल सैनी, शशि छावछरिया, टी.एम. त्रिपाठी, ओमप्रकाश शर्मा, दीनदयाल सैनी, बाबूलाल सैनी, दीपचंद भाट, राजकुमार सोनी, सुरेश सोनी, शंकरलाल गुर्जर, प्रमोद शर्मा, मुरारीलाल मोदी, विजय कुमार मोदी, सत्यनारायण दर्जी, अभिषेक टेलर, सुनील टेलर सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333252


