मतदान कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण, निर्वाचन प्रक्रिया को भली-भांति समझें : सुराणा
मतदान कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण, निर्वाचन प्रक्रिया को भली-भांति समझें : सुराणा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी उच्च माध्यमिक विद्यालय में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत आयोजित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रही जानकारी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
सुराणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू को भली-भांति समझें, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।
उन्होंने ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, डाक मतपत्र, निविदत्त मत सहित निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों को ध्यानपूर्वक समझने और उनका व्यावहारिक अभ्यास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रत्येक मतदान कार्मिक को अपने दायित्वों की स्पष्ट जानकारी होना जरूरी है। प्रशिक्षकों से प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान करने को भी कहा।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सीईओ श्वेता कोचर ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार, सह प्रभारी बजरंग सैनी, ईवीएम जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनीष बिजारणियां, अजय तंवर, अनिल सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333215


