निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का बहिष्कार करेगा सवर्ण समाज:अनारक्षित वार्डों में उतारेंगे निर्दलीय प्रत्याशी, बोले- UGC विरोध में दोनों दल हमारे साथ नहीं
निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का बहिष्कार करेगा सवर्ण समाज:अनारक्षित वार्डों में उतारेंगे निर्दलीय प्रत्याशी, बोले- UGC विरोध में दोनों दल हमारे साथ नहीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में निकाय चुनाव से पहले सवर्ण समाज ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ चुनावी मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि UGC से जुड़े मुद्दे पर दोनों ही प्रमुख दल उनके साथ खड़े नहीं हुए। ऐसे में जिन वार्डों को अनारक्षित रखा गया है, वहां सनातन सवर्ण अधिकार मंच की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जाएगी। इसे लेकर सनातन सवर्ण अधिकार मंच की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। दरअसल, सवर्ण समाज यूजीसी मुद्दे पर दोनों ही पार्टियों के साथ नहीं आने से भाजपा और कांग्रेस से नाराज है। ऐसे में निकाय चुनाव में सवर्ण समाज की ओर से कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों का विरोध किया जाएगा।
निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस का करेंगे बहिष्कार
सनातन सवर्ण अधिकार मंच के सुरेश पारीक ने बताया कि निकाय चुनाव में हम प्रदेश और देश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का तो बहिष्कार करेंगे और साथ ही कांग्रेस का भी बहिष्कार करेंगे। क्योंकि भाजपा की सरकार ने तो यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया। वहीं कांग्रेस भी इस आंदोलन में हमारे साथ नहीं है। सभी वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी उतारकर दोनों पार्टियों को कमजोर किया जाएगा।

यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने नहीं की कोई सुनवाई
मंच के संयोजक और करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग के चलते कई बार भाजपा को अवगत करवाया गया, लेकिन हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। एक तरफ जहां दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध किया। इस विरोध में उन्होंने देश और प्रधानमंत्री के बारे में क्या-क्या नहीं बोला। कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा अभद्र प्रदर्शन किया गया। दूसरी तरफ जहां सवर्ण समाज दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था तो उनका अपमान किया गया।
निकाय चुनाव में सवर्ण समाज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला
प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। यह समाज हमेशा से बीजेपी का कोर वोटर रहा है। अब कोर वोटर के साथ ही ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके चलते सवर्ण समाज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। अगर आगे भी हमारी सुनवाई नहीं होती तो हर चुनाव में दोनों पार्टियों का विरोध होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2327660


