सीकर के गांवों में ब्लड डोनेशन लेने पहुंचेगी कलेक्शन वैन:एक बार में 100 यूनिट तक रक्त संग्रह की सुविधा, PMO ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीकर के गांवों में ब्लड डोनेशन लेने पहुंचेगी कलेक्शन वैन:एक बार में 100 यूनिट तक रक्त संग्रह की सुविधा, PMO ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में एक्सीडेंट के घायलों और मरीजों के लिए ब्लड की कमी अब काफी हद तक दूर होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अब ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रक्त संग्रह करना आसान होगा। इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन ने ब्लड कलेक्शन वैन को मंजूर किया है, जो गांवों तक पहुंचकर रक्तदाताओं से ब्लड कलेक्ट करेगी।
वैन की एक बार में 100 यूनिट रक्त संग्रह करने की क्षमता है। आज (शनिवार) SK जिला अस्पताल की PMO डॉ. प्रियंका अमन ने ब्लड कलेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले रक्तदान शिविरों को सुविधा मिलेगी और जरूरत के समय ब्लड की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

दरअसल, श्रीकल्याण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर को एक मॉडर्न वैन मिली है। इस वैन में जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों, ढाणियों और गली-मोहल्लों में भी रक्तदान शिविर लगा सकेंगे।
मोबाइल वैन मिलने से सभी समस्याओं का समाधान
PMO डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि कई बार ग्रामीण इलाकों या छोटे स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए सारी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। गांवों में अलग से टेंट या अन्य संसाधन जुटाना मुश्किल होता था। अब ये मोबाइल वैन मिलने से सभी समस्याओं का समाधान हो गया है।

मोबाइल वैन के आने से ब्लड कलेक्शन में होगी बढ़ोतरी
मेगा ब्लड डोनर बीएल मील ने बताया कि सीकर जिला स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में लगातार अग्रणी है। अभी यहां स्वैच्छिक रक्तदान लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन के आने से ब्लड कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी। सीकर में लोगों के ब्लड डोनेशन के इंट्रेस्ट को देखते हुए लंबे समय से इस मेडिकल वैन की जरूरत थी।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327654


