पार्सल गाड़ी में जा रही 148 कार्टन अवैध शराब पकड़ी:पिलानी पुलिस ने निकाय चुनाव से पहले की कार्रवाई, राजस्थान लेकर आ रहा था युवक
पार्सल गाड़ी में जा रही 148 कार्टन अवैध शराब पकड़ी:पिलानी पुलिस ने निकाय चुनाव से पहले की कार्रवाई, राजस्थान लेकर आ रहा था युवक
पिलानी : निकाय चुनाव से पहले पिलानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी अल्का बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कुल्हरियों के बास के पास नाकाबंदी कर हरियाणा से लाई जा रही अवैध शराब की 148 पेटियां जब्त कीं। इस दौरान पार्सल गाड़ी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया- तस्कर मुख्य रास्तों से बचकर ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल कर हरियाणा से राजस्थान में शराब ला रहे थे। पुलिस को मामले का इनपुट मिला। इस पर टीम ने कुल्हरियों के बास के पास नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू कर दी।

पार्सल वाहन में रखी 148 पेटी अवैध शराब पकड़ी
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पार्सल वाहन को रोका गया। जांच करने पर उसमें छिपाकर रखी गई 148 पेटी हरियाणा निर्मित ब्रांडेड अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया है।
राजस्थान लेकर आ रहा था शराब
पुलिस ने मौके से वाहन ड्राइवर प्रवीण निवासी भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब को हरियाणा से राजस्थान पहुंचाया जा रहा था और पुलिस से बचने के लिए ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल किया गया था।
खेप को लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी प्रवीण से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसे राजस्थान में किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और इस तस्करी में अन्य किन लोगों की भूमिका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2325406


