राणासर जैतासर स्कूल पर स्टूडेंट्स-ग्रामीणों ने लगाया ताला:हिंदी लेक्चरर के तबादले को निरस्त करने की मांग, मेगा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी
राणासर जैतासर स्कूल पर स्टूडेंट्स-ग्रामीणों ने लगाया ताला:हिंदी लेक्चरर के तबादले को निरस्त करने की मांग, मेगा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी
सरदारशहर : राणासर जैतासर में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मुख्य द्वार पर मंगलवार को ग्रामीणों और स्टूडेंट्स ने ताला जड़ दिया। यह विरोध हिंदी व्याख्याता भानीराम मेघवाल के सुजानगढ़ तबादले के खिलाफ किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह तबादला अनुचित तरीके से किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया-सामान्यतः परिवेदना निस्तारण में कार्मिक को सुविधाजनक स्थान पर पदस्थापित किया जाता है, लेकिन मेघवाल को राणासर जैतासर से दूर ट्रांसफर किया गया, जो अनुचित है। हिंदी व्याख्याता के तबादले से स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मामले पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने तत्काल तबादला आदेश निरस्त करने की मांग की है।

तबादला निरस्त नहीं होने तक ताला नहीं खोलने की चेतावनी दी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक हिंदी व्याख्याता भानीराम मेघवाल का तबादला निरस्त नहीं किया जाता, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। यदि समय रहते आदेश निरस्त नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और सरदारशहर-हनुमानगढ़-जयपुर मेगा हाईवे को जाम कर दिया जाएगा।
आंदोलन की सूचना मिलने पर सरदारशहर सीबीईओ सुभाष सोनगरा ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से लिखित में मांग प्रस्तुत करने और उसे आगे भेजने और स्थायी समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक तबादला निरस्त नहीं होता, स्कूल में तालाबंदी जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2318584


