[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रास्ता खुलवाने की मांग पर छापोली में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रास्ता खुलवाने की मांग पर छापोली में अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

मारी जोहड़ी से भुराड़ी मार्ग पर अतिक्रमण से बेहाल ग्रामीण, छपाली में स्कूली बच्चों व महिलाओं की आवाजाही ठप, मांग पूरी होने तक डटे रहने का ग्रामीणों ने किया ऐलान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छापोली में आम रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटवाने तथा उसे राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। रास्ते पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न हुई विकट स्थिति से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं धरना स्थल पर डटे रहे।

स्कूली बच्चों और महिलाओं को हो रही भारी परेशानी
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रमोद सैनी सहित ग्रामीणों ने बताया कि मारी जोहड़ी से ढाणी रामुकाला, जोधाहाला, नयाकुंवा होते हुए भुराड़ी तक जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस मुख्य मार्ग के बाधित होने से रोजाना स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार पैमाइश की मांग
विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने उपखंड व तहसील प्रशासन से मांग की है कि राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर रास्ते की तुरंत पैमाइश (नाप-जोख) करवाई जाए और रास्ते को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराकर आमजन के लिए बहाल किया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन रास्ते को खुलवाकर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा।

विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीणों व महिलाओं की जुटी भारी भीड़
धरने में स्थानीय वार्ड पंचों के साथ कमला सैनी, प्रवीण मिश्रा, प्रमोद छापोली, अशोक सैनी, प्रकाश यादव, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शीशपाल सैनी, ताराचंद यादव, रामेश्वर लाल सैनी, मुक्तिलाल सैनी, श्याम लाल, ओंकार मल, सावर मल, भवानी शंकर, बाबूलाल सैनी, मंगल चंद, महावीर प्रसाद, विकास कुमार, भुगता राम, तेजपाल, ओमप्रकाश, भादर मल, सोहन लाल एवं माडू राम, सुनीता देवी, जुगली देवी, सुमित्रा देवी, प्रेम देवी, नानूड़ी देवी, मोनिका सैनी, माया देवी, मंजू देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles