[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में 151 महिलाओं ने निकाली 2 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में 151 महिलाओं ने निकाली 2 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा

ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत; बाबा हीरामल महाराज मंदिर में किया भगवान शिव व देवनारायण का जलाभिषेक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की जसरापुर ग्राम पंचायत के छावड़िया वाला कुआं स्थित बाबा हीरामल महाराज मंदिर में 151 महिलाओं ने 2 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान भगवान शिव और भगवान देवनारायण के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम गुरुजी गणपतराम खटाना और गुरुजी सांवरराम बगोली के सानिध्य में संपन्न हुआ।

धार्मिक अनुष्ठान से पहले सोमवार रात जागरण का आयोजन किया गया। इसमें नरेश कसाना महासि और रोहतास जुगलपुरा ने शिव-पार्वती कथा तथा भगवान देवनारायण की कथा का श्रवण कराया। इसके बाद लोहार्गल से कावड़ लेकर नाड़ी जोहड़ी स्थित भगवान शिव एवं भगवान देवनारायण के जलाभिषेक से पूर्व रामसर जोड़ स्थित संतोषी माता मंदिर में 151 महिलाओं ने विधिवत कलश पूजन किया। गुरुजी सांवरराम बगोली ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों की पूजा-अर्चना कर महिलाओं को कलश धारण करवाए।

इसके बाद महिलाओं ने लगभग 2 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली। यात्रा छावड़िया का कुआं, चनेजा की ढाणी, निर्वाणों की ढाणी, बजाड़ों की ढाणी और रामा की ढाणी होते हुए पुनः छावड़िया का कुआं स्थित नाड़ी जोहड़ी बाबा हीरामल महाराज मंदिर परिसर पहुंची।
यात्रा के दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रही थीं।

ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। सैकड़ों गोठिए और अन्य ग्रामीण भी यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में भगवान देवनारायण और भगवान शंकर के निशान लेकर चल रहे थे।पूरे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भजन-कीर्तन और भगवान शिव एवं देवनारायण के जयकारों से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।

इस अवसर पर रमेश्वरलाल, नंदलाल छाबड़ी, सेवापति घीसाराम बजाड़, कैलाश चनेजा, राजकुमार सिंह निर्वाण, रामकिशन चनेजा, महिपाल छावड़ी, सतपाल छावड़ी, मनीराम चनेजा, श्योराम सिराधना, भागीरथ बजाड़, कमल भोजगड़िया, प्रदीप डोई, मनीष निर्वाण, सुनीता जांगिड़,ममता देवी, सावित्री देवी, सुमन देवी, मीरा जांगिड़, पूजा देवी, शारदा देवी, मोनिका देवी, विमला देवी, मंजू देवी, मंदोरी देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles