रामपुरा में जमीन धंसने की घटना पर दिनेश सुंडा ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई की मांग
रामपुरा में जमीन धंसने की घटना पर दिनेश सुंडा ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : रामपुरा गांव के चौक में अचानक जमीन धंसने से करीब 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बताया जा रहा है कि करीब 120 फीट गहरे सोख्ता कुएं के धंसने से यह स्थिति बनी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर दिनेश सुंडा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तत्काल प्रभाव से मौके को सुरक्षित करवाने तथा गड्ढे को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
सुंडा ने कहा कि इतने गहरे सोख्ता कुएं का इस तरह धंसना गंभीर विषय है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच कमेटी गठित की जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रभावित स्थान को पूरी तरह सुरक्षित करवाना प्राथमिकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318541


