[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहभागी राजपूत परिवार मंच का प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सहभागी राजपूत परिवार मंच का प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान आज

सहभागी राजपूत परिवार मंच का प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान आज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : सहभागी राजपूत परिवार मंच के अध्यक्ष इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ के नेतृत्व में बुधवार, 19 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हजारों की संख्या में नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपेंगे।

मंच के अनुसार सुबह 10 बजे झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, कुचामन-डीडवाना सहित विभिन्न जिलों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ नोहर, भादरा और चौमूं समेत राजस्थान की कुल 34 विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों—एसडीएम, तहसीलदार अथवा कलेक्टर—के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

ज्ञापन अभियान में राजपूत समाज के साथ सहभागी सोच रखने वाले सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के नागरिकों की भागीदारी रहेगी। मंच की ओर से बताया गया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग फोल्डर तैयार किए जाएंगे तथा प्रत्येक फोल्डर में ज्ञापन देने वाले लोगों की नाम, गांव, मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर सहित क्रमांकवार जानकारी संलग्न की जाएगी।

ज्ञापन में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का पूर्ण सरलीकरण, इसे सभी प्रकार के चुनावों में लागू करने, यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने, पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई, उच्च शिक्षण संस्थानों में ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के संरक्षण के लिए नए कानून बनाने तथा एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण को बनाए रखने जैसी मांगें शामिल हैं।

इसके अलावा मुस्लिम सहित सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों को सामाजिक एवं धार्मिक संरक्षण देने, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बनाते समय उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अमर शहीद देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार को न्याय दिलाने के साथ कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग भी ज्ञापन में रखी जाएगी।

मंच की ओर से अधिक से अधिक लोगों से 19 अगस्त को सुबह 10 बजे अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण ज्ञापन अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया है। वहीं नवलगढ़ पहुंचने वाले सहभागियों से 18 अगस्त की रात 9 बजे तक नवलगढ़ पहुंचने की अपील की गई है।

Related Articles