[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

झुंझुनूं : भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वम्भर पूनिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे छोड़कर जश्न मनाया।

सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विशेष खुशी जताई। विश्वम्भर पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और मजबूत होगी।

विश्वम्भर पूनिया ने कहा कि सतीश पूनिया का झुंझुनूं जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से विशेष जुड़ाव रहा है। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया के समर्थन में नारे भी लगाए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद: दिनेश धाबाई, सरजीत चौधरी, कुलदीप पूनिया, प्रमोद जानू, पुरुषोत्तम खाजपुरिया, रजनीश चनाना, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, सरपंच राकेश देरवाला, ललित जोशी, संजय मोरवाल, जयप्रकाश चौधरी, प्रमोद खंडेलिया, रवि चौधरी, विजय सैनी, शीशराम राजोरिया, ज्योति प्रकाश, कपिल सोनी, पंकज टेलर, संदीप सैनी, संजय भार्गव, जगदेव मांजू, हिमांशु मांजू, शक्ति सिंह शेखावत, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, जितेंद्र खाजपुरिया, सुरेंद्र बंशीवाल, पूर्व पार्षद सुधा पंवार, संजय शर्मा मंडावा, एडवोकेट सुरेंद्र भाम्बू, गोपाल सैन, विकास जनेवा, मोनू शर्मा, अरुण कस्वां, गणेश तिवाड़ी, राजेंद्र मंडासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet