अलीपुर स्कूल में आज होगा 1000 पौधों का रोपण, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कार्यक्रम
अलीपुर स्कूल में आज होगा 1000 पौधों का रोपण, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कार्यक्रम
झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अलीपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में करीब 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश होंगे, जबकि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। एटीएस महानिदेशक राजेश सिंह और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर, डीएफओ काव्या पीबी, चिड़ावा एसडीएम किरण पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वम्भर पूनिया ने बताया कि 1000 पौधों के रोपण के माध्यम से अलीपुर क्षेत्र को हराभरा बनाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन की भी सहभागिता रहेगी।उन्होंने बताया कि पौधरोपण के साथ हरियालो राजस्थान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316955


