[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद ‘ओपन’, 35 वार्डों का आरक्षण तय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद ‘ओपन’, 35 वार्डों का आरक्षण तय

जिला मुख्यालय पर खुली लॉटरी से तय हुआ वार्डों का भाग्य; अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से सभी वर्गों में बढ़ी राजनीतिक हलचल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : नगर पालिका चुनावों को लेकर कस्बों में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक देखरेख में आयोजित पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के तहत नगर पालिका के सभी 35 वार्डों का वर्गवार आरक्षण अंतिम रूप से तय कर दिया गया।

सबसे बड़ा और रोचक राजनीतिक मोड़ यह रहा कि अध्यक्ष पद को ‘अनारक्षित’ (ओपन) रखा गया है। इसके चलते अब किसी भी वर्ग या जाति का प्रत्याशी पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अपनी दावेदारी ठोक सकेगा। लॉटरी का परिणाम आते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ समीकरण बैठाना शुरू कर दिया है। नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर अनारक्षित (ओपन – सभी वर्गों के लिए खुला मुकाबला), कुल महिला सीटों पर 11 वार्ड जिनमें 8 सामान्य महिला, 2 ओबीसी महिला, 1 एससी महिला आरक्षित हैं। एसटी प्रतिनिधित्व शून्य (कोई पद आरक्षित नहीं) हैं।

बदल गए राजनीतिक समीकरण, अध्यक्ष पद पर बहुकोणीय मुकाबला

लॉटरी प्रक्रिया पूरी होते ही कई दिग्गजों के पुराने वार्डों के समीकरण बदल गए हैं। जिन वार्डों में पहले से तैयारी चल रही थी, वहां आरक्षण की स्थिति बदलते ही कई दावेदारों को दूसरे वार्ड तलाशने पड़ रहे हैं।

अध्यक्ष का पद अनारक्षित होने की वजह से सामान्य, ओबीसी और एससी तीनों वर्गों के दिग्गज नेता अब चेयरमैन बनने का सपना साकार करने के लिए मैदान में उतरेंगे। कस्बे के प्रमुख चौराहों और चाय की थड़ियों पर अब केवल इस बात की चर्चा है कि किस वार्ड से कौन सा नया चेहरा मैदान में उतरेगा।

Related Articles