[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीज व स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस थाना सुलताना की अनूठी पहल, 101 दोपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

तीज व स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस थाना सुलताना की अनूठी पहल, 101 दोपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

तीज व स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस थाना सुलताना की अनूठी पहल, 101 दोपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

सुलताना : तीज पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस थाना सुलताना और भामाशाहों की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की गई। पूर्व सरपंच स्वर्गीय सुनील कुमार अरड़ावता की स्मृति में जनसहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को 101 निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नरेश कुमार बराला, सुमित बराला, राजेंद्र, उत्पल चौधरी, मनोज भटेया, योगेंद्र भटेया सहित सुलताना पुलिस की ओर से हेलमेट वितरित किए गए।

इस दौरान नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाली सवारी भी आईएसआई मार्क हेलमेट जरूर पहने। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।

पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने का भी आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि सिर की सुरक्षा सर्वोपरि है और हेलमेट वितरण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Articles