चूरू में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 62 प्रतिभाओं का सम्मान
चूरू में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 62 प्रतिभाओं का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम, एडीएम अर्पिता सोनी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद जिला कलक्टर ने मार्च पास्ट का निरीक्षण कर सलामी ली। राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया।
चूरू की धरती का स्वतंत्रता संघर्ष से गहरा नाता
मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि चूरू की धरती का स्वतंत्रता संघर्ष और देशभक्ति की गौरवशाली परंपरा से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि चूरू के देशप्रेमियों ने आजादी से करीब 17 वर्ष पहले 26 जनवरी 1930 को धर्मस्तूप पर तिरंगा फहराकर अंग्रेजी शासन को खुली चुनौती दी थी।
उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगत सिंह, सुखदेव और अशफाक उल्ला खां सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने जिलेवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा विकसित चूरू के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
वीरांगनाओं और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
समारोह में वीरांगनाओं और लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
62 लोगों को मिले प्रशस्ति-पत्र
जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वाले 62 अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें मेधावी विद्यार्थी, खिलाड़ी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग और विभिन्न विभागों के कार्मिक शामिल रहे।
मार्च पास्ट एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान पुलिस पुरुष टुकड़ी को प्रथम, स्काउट छात्रा टुकड़ी को द्वितीय और एनसीसी छात्रा टुकड़ी को तृतीय स्थान मिला।
वीरगति स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि
मुख्य समारोह से पहले जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम, एसडीएम धीरज झाझड़िया, कर्नल विक्रम सिंह सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने वीरगति स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट और जिला परिषद में भी ध्वजारोहण किया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला परिषद में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान भी किया गया।
देखे तस्वीरे





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314089


