श्रीमाधोपुर एसडीएम सौरभ भांभू ने संभाला पदभार:बोले- पारदर्शिता से होंगे काम, त्वरित समाधान की रहेगी प्राथमिकता
श्रीमाधोपुर एसडीएम सौरभ भांभू ने संभाला पदभार:बोले- पारदर्शिता से होंगे काम, त्वरित समाधान की रहेगी प्राथमिकता
श्रीमाधोपुर : राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी सौरभ भांभू ने श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उपखंड क्षेत्र में आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अधिकारी और कर्मचारियों ने किया स्वागत
कार्यभार संभालने के अवसर पर उपखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान तहसीलदार राकेश पूनियां सहित कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम सौरभ भांभू ने उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में जाकर कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति और आमजन से जुड़े मामलों के संबंध में भी जानकारी ली।
आमजन तक लाभ पहुंचाने की अपील
एसडीएम भांभू ने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकता है। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया ताकि प्रशासनिक कार्यों को गति मिल सके और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312137


