जीआरपी थाना अधिकारी श्रीचंद जाखड़ को दी विदाई:नीमकाथाना से जयपुर ट्रांसफर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित
जीआरपी थाना अधिकारी श्रीचंद जाखड़ को दी विदाई:नीमकाथाना से जयपुर ट्रांसफर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित
रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह नीमकाथाना जीआरपी थाना अधिकारी श्रीचंद जाखड़ के सम्मान में था, जिनका ट्रांसफर जीआरपी पुलिस थाना जयपुर में हो गया है।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रीचंद जाखड़ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्हें बाबा श्याम के वार्षिक और मासिक मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में उनके योगदान के लिए सराहा गया। जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मियों ने श्रीचंद जाखड़ को माला और साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और उनके सहयोग को याद किया।
उपस्थित सभी ने श्रीचंद जाखड़ के उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफलता की कामना की। इस समारोह में जीआरपी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सैनी, आरपीएफ सीआई अशोक डोरवाल, सुरेंद्र शर्मा, बाबूलाल बाजिया, ओमप्रकाश चौधरी, नारायण लाल शेखावत, हरफूल सिंह, पवन शर्मा सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी स्टाफकर्मी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2312131


