सीकर में स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ एक्सीडेंट:हादसे के बाद आरोपी फरार हो गए; चुराने के बाद GPS भी हटा दिया था
सीकर में स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ एक्सीडेंट:हादसे के बाद आरोपी फरार हो गए; चुराने के बाद GPS भी हटा दिया था
सीकर : सीकर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली। चोरी के करीब 10 घंटे बाद स्कॉर्पियो गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से स्कॉर्पियो भिड़ गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
उद्योग नगर थाना इलाके में 12 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे यह वारदात हुई। ASI सुखदेव सिंह ने बताया- विजय विहार कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र भूरिया ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें उन्होंने बताया कि रात को चोरों ने उनके घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली। गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ था। जो चोरों ने चोरी के बाद सिंहासन गांव में हटा दिया।

पुलिस का मानना- नशे की तस्करी के लिए ले जा रहे थे बदमाश
ASI सुखदेव सिंह ने बताया- पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी हुई थी, उस गाड़ी का खींवसर इलाके में पांचला सीधा में 13 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे एक्सीडेंट हो गया। वह गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से जा भिड़ी। हालांकि बदमाश मौके से फरार हो गए थे। उद्योग नगर पुलिस थाने की टीम गाड़ी को शुक्रवार को लेकर आई।
पुलिस को अंदेशा है कि गाड़ी चोरी करने के बाद इसे मारवाड़ की तरफ ले जाया जा रहा था। संभवतया नशे की तस्करी में इस गाड़ी को काम में लिया जा सकता था। इससे पहले भी उद्योग नगर पुलिस थाना इलाके में एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हुई थी। जो बाद में बाड़मेर में तस्करी में पकड़ी गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312133


