[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा विभाग की रैंकिंग में श्रीमाधोपुर ब्लॉक पहले स्थान पर:जुलाई में 60 प्रतिशत अंक हासिल किए; जिलास्तर पर जनवरी से अव्वल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

शिक्षा विभाग की रैंकिंग में श्रीमाधोपुर ब्लॉक पहले स्थान पर:जुलाई में 60 प्रतिशत अंक हासिल किए; जिलास्तर पर जनवरी से अव्वल

शिक्षा विभाग की रैंकिंग में श्रीमाधोपुर ब्लॉक पहले स्थान पर:जुलाई में 60 प्रतिशत अंक हासिल किए; जिलास्तर पर जनवरी से अव्वल

श्रीमाधोपुर : शिक्षा विभाग की रैंकिंग में श्रीमाधोपुर ब्लॉक ने जुलाई माह में 60 प्रतिशत अंकों के साथ राजस्थान में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि ब्लॉक द्वारा निर्धारित मानकों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण मिली है।

ब्लॉक ने जनवरी से मई तक सीकर जिले में लगातार पहला स्थान बनाए रखा था। अब जुलाई माह की राज्य स्तरीय रैंकिंग में भी ब्लॉक ने प्रदेश में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

शिक्षा-सुविधाओं के स्तर पर दिया ध्यान

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) सुमन शर्मा ने बताया- यह रैंकिंग विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षक ऐप पर सहभागिता, विद्यालयों का निरीक्षण, संबलन, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और नियमित मॉनिटरिंग जैसे विभिन्न बिंदुओं के आधार पर तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों की नियमित निगरानी, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर लगातार ध्यान दिया गया।

सामूहिक प्रयासों को दिया श्रेय

सीबीईओ शर्मा ने इस सफलता का श्रेय ब्लॉक के सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles