हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 500 से अधिक तिरंगे समिति द्वारा वितरण किए गए
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 500 से अधिक तिरंगे समिति द्वारा वितरण किए गए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर हर घर तिरंगा योजना के तहत परिवहन विभाग एवं जिला पर्यावरण सुधार समिति के संयुक्त तत्वाधान में हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत शहर के स्कूलों में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखा गया। विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न विद्यालयों में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का वितरण किया।
संस्था के । निदेशक राजेश अग्रवाल के आर्थिक सौजन्य से 500 /झंडे वितरण किए गए। संस्था के प्रतिनिधि मुख्य अधिकारी असलम पठान, जयकरण कांटीवाल, प्यारेलाल सेन,किशन सेन, उपस्थित रहे। असलम पठान ने बताया बच्चों को तिरंगे के गौरव, इतिहास और इसे फहराने के नियमों की जानकारी दी।

झंडा प्राप्त करने के बाद छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें देशभक्ति के नारे गूंज उठे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके परिवारों को अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। परिवहन विभाग के आगे जिला परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में 100 तिरंगे झंडे बसों के लिए निशुल्क वितरण किए गए इसी क्रम में आपणी पाठशाला के अंदर विद्यार्थियों एवं स्टाफ के साथ तिरंगा रैली निकालकर उन्हें भी 100 झंडे वितरण किए गए ।
आपणी पाठशाला की अध्यक्ष मुकेश देवी, प्रबंधक ओमप्रकाश, सह प्रबंधक जितेंद्र कुमार ,प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार एवं अध्यापक स्टाफ सहित उपस्थित रहे। इसी क्रम में डॉ जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों को भी 100 तिरंगा झंडा निशुल्क वितरण किए गए। संस्था के प्रबंधक आवेश कुरैशी, संस्था सदस्य असगर अली चौहान, पीटीआई देवेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापिका देवी स्कूल स्टाफ सहित उपस्थित रही। हर घर तिरंगा योजना के तहत जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा चूरू जिला मुख्यालय पर 500 से अधिक झंडों का वितरण किया गया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2309294
