नागौर के सत्येन्द्र चारण को मिलेगा दुर्गेश युवा साहित्यकार पुरस्कार
राजस्थानी युवा लेखकों को प्रयास संस्थान प्रतिवर्ष देता है यह पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थानी भाषा के संवद्धर्न और प्रोत्साहन में लगे स्थानीय प्रयास संस्थान द्वारा राजस्थानी भाषा के पैंतीस वर्ष से कम के युवाओं को दिया जाने वाला वार्षिक दुर्गेश युवा पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए गांव झोरड़ा, नागौर के युवा कवि सत्येन्द्र चारण को दिया जाएगा। प्रयास संस्थान के संस्थापक डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि 10 अगस्त 1998 को नागौर के गांव झोरड़ा में जन्मे सत्येन्द्र चारण को उनकी काव्यकृति ‘भींत भरोसै री’ के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

संस्थान सचिव कमल शर्मा ने बताया कि युवा कवि चारण को चूरू में प्रस्तावित समारोह में पुरस्कार स्वरूप इक्कावन सौ रुपये नगद, शॉल, श्रीफल और मानपत्र प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चूरू के दिवंगत साहित्यकार दुर्गेश की स्मृति में संस्थान द्वारा वर्ष 2016 से प्रारंभ इस पुरस्कार से अबतक कालू-बीकानेर के कमलकिशोर पीपलवा, उदयपुर की रीना मेनारिया, सूरतगढ़ के सतीश छींपा, राजपुरा-तारानगर के उम्मेद धानिया, जैसलमेर के महेंद्रसिंह छायण, गुसाईंसर बड़ा-बीकानेर के पूनमचंद गोदारा, झाक-बाड़मेर के जेठानंद पंवार आदि युवा साहित्यकार समादृत हो चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309451

