[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 151 पौधे लगाए; स्टाफ व विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 151 पौधे लगाए; स्टाफ व विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प

ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 151 पौधे लगाए; स्टाफ व विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प

जनमानस शेखावाटी : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ढाणी बाढान गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में नीम, गुलमोहर, पापड़ी सहित विभिन्न प्रजातियों के 151 पौधे एक साथ लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य माया सांगवान ने की।

समारोह में कैप्टन पृथ्वी सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहे। कैप्टन भंवर सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह शेखावत, राम अवतार सिंह, शिवराज सिंह, भंवर सिंह, कैप्टन इंद्र सिंह, सूबेदार गंगाराम, गोविंद सिंह, सूबेदार महिपाल सिंह एवं राजेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और खेल मैदान में पौधारोपण किया। नीम, गुलमोहर, कंरज, पापड़ी, कदम्ब, पॉपुलर, आम, जामुन, नींबू, करमेनिया एवं करौंदा सहित विभिन्न प्रजातियों के 151 पौधे लगाए गए।

विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में एक साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि कैप्टन पृथ्वी सिंह शेखावत ने उपस्थित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं परवरिश करने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। लगाए गए पौधों को नियमित पानी देने और उनकी सुरक्षा करने से ही वे पेड़ का रूप ले सकेंगे।

प्रधानाचार्य माया सांगवान ने कहा कि विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में लगाए गए पौधों से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल से जोड़ने से उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा और उनकी परवरिश को लेकर विद्यार्थियों को जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस मौके पर वेद प्रकाश, अमन मील, अमोद कुमार, शिवराज सिंह, राजेश कुमार, उमराव सिंह, अजय कुमार, रवि शंकर, संदीप कुमार, धुकल सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles