[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमरसिंहपुरा में लगाया पापड़ी का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

अमरसिंहपुरा में लगाया पापड़ी का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अमरसिंहपुरा में लगाया पापड़ी का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सूरजगढ़ : अखिल भारत हिंदू महासभा के झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने अपने गांव अमरसिंहपुरा में पापड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पौधे की नियमित देखभाल करने और सुबह-शाम पानी देने का संकल्प लिया।

कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक बच्चे को बड़ा होने में वर्षों लगते हैं, उसी तरह पौधे को भी पेड़ बनने में समय लगता है। इसलिए पौधरोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है।

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सभी लोग कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी जिम्मेदारी लेकर नियमित रूप से सेवा करें। अधिक से अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहेगा।

Related Articles