[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान महापंचायत ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे रद्द करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

किसान महापंचायत ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे रद्द करने की मांग की

किसान महापंचायत ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे रद्द करने की मांग की

नीमकाथाना : नीमकाथाना किसान महापंचायत ने विधायक सुरेश मोदी को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन कोटपुतली-किशनगढ़-अजमेर ग्रीन एक्सप्रेसवे परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर दिया गया। सैकड़ों किसान विधायक के छावनी स्थित आवास पर एकत्रित हुए।

परियोजना के विरोध में हो चुके प्रदर्शन

किसानों का कहना है कि यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे उनकी बेशकीमती जमीन पर 100 मीटर चौड़ा और 15 फीट ऊंचा सड़क मार्ग बनाएगा। किसानों ने विधायक से विधानसभा में उनकी मांग उठाने का आग्रह किया है। इस परियोजना के विरोध में पनियाला मोड़, कोटपुतली से किशनगढ़, अजमेर तक विभिन्न उपखंडों में जनसुनवाई और ट्रैक्टर रैलियों के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। किसान महापंचायत और किसानों ने सभी जगह इस परियोजना का विरोध किया है।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान महापंचायत के प्रदेश महामंत्री और संघर्ष समिति के संयोजक सुंदर लाल बाबरिया मौजूद रहे। उनके साथ प्रदेश मंत्री गोवर्धन सिंह तेतरवाल, सीकर जिला अध्यक्ष बलदेव यादव, नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष माली राम यादव (झाड़ली) और नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन लाल सैनी भी उपस्थित थे। नीमकाथाना उपखंड के पाटन और नीमकाथाना तहसीलों के किसान महापंचायत के ग्राम इकाई अध्यक्ष भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Related Articles