कुरैशी महासभा की समीक्षा बैठक संपन्न, 23 अगस्त को होगा ‘आगाज’ सामाजिक जागरूकता समारोह
कुरैशी महासभा की समीक्षा बैठक संपन्न, 23 अगस्त को होगा ‘आगाज’ सामाजिक जागरूकता समारोह
झुंझुनूं : कुरैशी महासभा संस्थान जिला झुंझुनूं की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज सुधार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में 9 अगस्त को जिलेभर में पौधरोपण अभियान चलाने तथा 15 अगस्त को विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं 23 अगस्त को जिला स्तरीय ‘आगाज’ सामाजिक जागरूकता समारोह आयोजित होगा। समारोह के माध्यम से शिक्षा, बेरोजगारी और सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जाएगा।
प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मोहम्मद जुबैर कुरैशी ने पदाधिकारियों और युवाओं से सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
बैठक में यूथ विंग जिलाध्यक्ष अदनान खत्री को जिला कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर स्वागत किया गया। साथ ही मास्टर अकबर कुरैशी को जिला महासचिव, एनआरआई बिलाल कुरैशी को जिला सचिव, मोहम्मद आदिल कुरैशी पीरुका को यूथ विंग जिला सहसचिव तथा शाह खालिद को यूथ विंग जिला उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में महासभा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300520


