खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव कल, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु:फूलों-गुब्बारों से सजा श्याम दरबार, 24 घंटे पट खुले रहेंगे, आधी रात 3 विशेष आरतियां होंगी, केक काटकर जन्मदिन मनाएंगे
खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव कल, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु:फूलों-गुब्बारों से सजा श्याम दरबार, 24 घंटे पट खुले रहेंगे, आधी रात 3 विशेष आरतियां होंगी, केक काटकर जन्मदिन मनाएंगे
सीकर : विश्वप्रसिद्ध खाटूधाम में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी पर कल बाबा श्याम का जन्मोत्सव (पाटोत्सव) मनाया जाएगा। बाबा खाटूश्याम के पाटोत्सव को लेकर श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी थर्माकोल से सजाया गया है। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार विशेष आकर्षण रहेगा। पाटोत्सव के लिए देशभर से श्याम भक्तों के खाटूधाम पहुंचने का सिलसिला आज सुबह से शुरू हो गया।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि बाबा के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया है। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने मंदिर परिसर को भव्य रूप दिया गया है। मंदिर परिसर में भगवान के दशावतार के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई हैं। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट के साथ स्पेशल लाइटिंग की गई है।
बाबा श्याम के पाटोत्सव पर मंदिर में 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि पाटोत्सव के दिन श्रद्धालु 56 भोग की झांकी के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आम दिनों में मंदिर में बाबा श्याम की 5 आरतियां होती हैं लेकिन जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से 8 आरती की जाएगी। मंगला आरती, श्रृंगार आरती, भोग आरती, ग्वाल आरती और शयन आरती के अलावा रात्रि 12 बजे, रात 2 बजे और रात 4 बजे विशेष आरतियां की जाएंगी। पाटोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम के मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालु लगातार बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर कमेटी के मोहनदास ने बताया कि बाबा श्याम के पाटोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु खाटूधाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बाबा के दरबार में केक काटकर पाटोत्सव मनाएंगे। कई भक्त एक किलोग्राम से लेकर क्विंटल तक के केक बाबा को अर्पित करेंगे और हैप्पी बर्थडे बाबा श्याम बोलेंगे। इस दिन भक्त बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पाटोत्सव पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी हैं बाबा श्याम के चमत्कारों की कथाएं
बाबा श्याम के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के कोने-कोने से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर खाटूधाम पहुंचते हैं। अनेक श्रद्धालु जीवन में आए संकटों और बाबा के प्रति श्रद्धा से जुड़े अनुभव साझा करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552772
