[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 18 अगस्त को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 18 अगस्त को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

लक्ष्मणगढ़ में 18 अगस्त को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

लक्ष्मणगढ़ : शेखावाटी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, चूरू एवं विशाल सिंह जी शेखावत निहाल कंवर सा मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 18 अगस्त को लक्ष्मणगढ़ स्थित श्रद्धानाथ आश्रम में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर ब्रह्मलीन सिद्ध संत श्रद्धानाथ जी महाराज एवं पद्मश्री संत बैजनाथ जी महाराज की स्मृति में पीठाधीश्वर योगी प्रकाश नाथ महाराज के सानिध्य में लगेगा। डॉ. अमरसिंह शेखावत के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराएगी।

शिविर में विभिन्न सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों के साथ महिला एवं बच्चों से संबंधित रोगों के लिए भी चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था रहेगी। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

Related Articles