[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल को वितरित किए गए प्रमाण पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के अंतर्गत आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, कोलीड़ा में शुक्रवार को स्काउट, गाइड, कब एवं बुलबुल के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

स्काउट मास्टर एवं स्थानीय संघ के सहायक सचिव अलिताब धोबी ने बताया कि समारोह में सत्र 2025-26 के कब-बुलबुल के चतुर्थ चरण एवं हीरक पंख, तथा स्काउट-गाइड के टोली नायक, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार के प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुल्तान सिंह मील ने की। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है। स्काउट-गाइड से जुड़े विद्यार्थी अपने अनुशासन और कार्यशैली से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस आंदोलन से जुड़कर अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मनफूल सिंह, राजकुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार मील, राकेश कुमार, संदीप डमोलिया, भंवर कंवर, सीता देवी, नेहा, अंशु एवं प्रियंका जाखड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी तथा स्काउट, गाइड, कब एवं बुलबुल उपस्थित रहे।

Related Articles