[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 अगस्त से शुरू होगा चूरू प्रीमियर लीग (CPL-3) ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, तनवीर खान करेंगे उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

8 अगस्त से शुरू होगा चूरू प्रीमियर लीग (CPL-3) ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, तनवीर खान करेंगे उद्घाटन

8 अगस्त से शुरू होगा चूरू प्रीमियर लीग (CPL-3) ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, तनवीर खान करेंगे उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शहर के ऐतिहासिक सेठानी का जोहड़ा मैदान पर 8 अगस्त से चूरू प्रीमियर लीग (CPL-3) ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह शुक्रवार रात 8:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य तनवीर खान मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य चूरू एवं आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। फ्लडलाइट्स की रोशनी में खेले जाने वाले इस नॉकआउट ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई प्रमुख टीमें और प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद पहला मुकाबला खेला जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए मैदान पर बैठने, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं, बल्कि खेल संस्कृति, भाईचारे और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।

चूरू के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आगामी दिनों में यह टूर्नामेंट रोमांच और मनोरंजन का केंद्र रहेगा, जहां हर रात रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Related Articles