पलसाना में बेसहारा सांडों के खिलाफ अभियान:20 गौवंश पकड़े, सड़क हादसों पर रोक के लिए प्रशासन की कार्रवाई
पलसाना में बेसहारा सांडों के खिलाफ अभियान:20 गौवंश पकड़े, सड़क हादसों पर रोक के लिए प्रशासन की कार्रवाई
पलसाना : पलसाना नगर पालिका ने क्षेत्र में बढ़ती बेसहारा सांडों की समस्या से निपटने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) रवीना चौधरी के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका की टीम ने विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर घूम रहे बेसहारा सांडों को पकड़ने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक ही दिन में करीब 20 बेसहारा सांडों को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशालाओं में छोड़ा गया है।
हाल ही में कुमावतों के मोहल्ले के पास दो बेसहारा सांड आपस में लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए थे। कई बार स्कूली बच्चे, बाइक सवार और राहगीर इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार पिता-पुत्र उनकी चपेट में आकर घायल हो गए। इस हादसे में खारियावास सामेर निवासी मोहन जाट को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया था।
बेसहारा सांडों की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है। स्थानीय नागरिकों ने अभियान को लगातार जारी रखने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में यातायात सुरक्षित रहे और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2296827


