[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवली में पानी की टंकी का शिलान्यास:1 लाख लीटर क्षमता होगी, कार्यकर्ताओं से पंचायत-निकाय चुनाव पर चर्चा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सेवली में पानी की टंकी का शिलान्यास:1 लाख लीटर क्षमता होगी, कार्यकर्ताओं से पंचायत-निकाय चुनाव पर चर्चा की

सेवली में पानी की टंकी का शिलान्यास:1 लाख लीटर क्षमता होगी, कार्यकर्ताओं से पंचायत-निकाय चुनाव पर चर्चा की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खंडेला : खंडेला इलाके के ग्राम सेवली में बुधवार को 1 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का शिलान्यास किया गया। विधायक सुभाष मील ने मुख्य अतिथि के रूप में इस निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में पेयजल सुविधा के विस्तार के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष मील ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और सड़क सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य जारी हैं। जनता के आशीर्वाद से विकास की यह गति भविष्य में भी बनी रहेगी।

सभी वर्गों के लिए काम कर रही सरकार

विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें युवाओं, किसानों और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही हैं। मील ने यमुना जल समझौते का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि वर्षों से लंबित यह समझौता भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया है। इससे भविष्य में क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी और जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।

इसके अतिरिक्त, विधायक ने आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों पर भी बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में कार्य करने और मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनावों में साधारण कार्यकर्ताओं को भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता आशीष चाहर, सहायक अभियंता मनीष पांडे, जेईएन कमलेश कुमावत, पूर्व सरपंच प्रतूराम, ताराचंद गुर्जर, मोहन फौजी, छितरमल गुर्जर, मोहन कुमावत, जेपी वर्मा, मूलचंद सराधना, शंकरलाल वर्मा, किशनलाल गुर्जर, मदनलाल जांगिड़, छितरमल सैनी, धीरज कौशिक और महेश सबल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles