रायपुर अहिरान में सड़क निर्माण देरी को लेकर धरना:स्टूडेंट्स हाथ में तख्ती लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे, 7 माह बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण
रायपुर अहिरान में सड़क निर्माण देरी को लेकर धरना:स्टूडेंट्स हाथ में तख्ती लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे, 7 माह बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण
पचेरी : पचेरी क्षेत्र के रायपुर अहिरान से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सातोंर तक सड़क निर्माण में देरी के विरोध में मंगलवार को विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने बुहाना उपखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण शुरू होने के सात महीने बाद भी डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क की स्वीकृति मिलने और कार्य शुरू होने के बावजूद इसे अधूरा छोड़ दिया गया है। उनका आरोप है कि इसी पैकेज की अन्य सड़कों का डामरीकरण पूरा हो चुका है, लेकिन रायपुर अहिरान-सातोंर सड़क को जानबूझकर अधूरा रखा गया है। इससे विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2023 में जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर कई बार ज्ञापन सौंपे गए थे। दिव्यांग समाजसेवी कुलदीप कुमार सेन ने भी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी।
इसके बाद वर्ष 2025 के बजट में सड़क को स्वीकृति मिली थी। हालांकि, लंबे समय तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका था। जनसुनवाई के दौरान भी अधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया। अंततः नवंबर 2025 में वित्तीय स्वीकृति जारी हुई।
जनवरी 2026 में विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन लगभग सात माह बीत जाने के बावजूद सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया है।
दिव्यांग कुलदीप कुमार सेन ने कहा कि सड़क की स्वीकृति के लिए वर्षों तक संघर्ष किया गया, लेकिन निर्माण एजेंसी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह आज भी अधूरी पड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं कराया गया तो ग्रामीणों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में अक्षरा, अरुणा, पल्लवी, लोकेश कुमार सेन, रेखा बाई, गौरा देवी, सुनीता, राजेंद्र सोनी एवं महेश कुमार सेन सहित कई विद्यार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295332


