[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई-कर्मचारियों का संविदा भर्ती को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:स्पेशल सर्विस कैडर न होने पर वाल्मिकी समाज में रोष, 7,410 रुपए वेतन पर नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सफाई-कर्मचारियों का संविदा भर्ती को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:स्पेशल सर्विस कैडर न होने पर वाल्मिकी समाज में रोष, 7,410 रुपए वेतन पर नाराजगी

सफाई-कर्मचारियों का संविदा भर्ती को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:स्पेशल सर्विस कैडर न होने पर वाल्मिकी समाज में रोष, 7,410 रुपए वेतन पर नाराजगी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं स्वायत्त शासन मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संघ का कहना है कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 27 जुलाई को सफाई कर्मचारी संविदा भर्ती के लिए 24752 पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिससे पिछले 10-20 सालों से नगर निकायों में कार्य कर रहे अस्थाई ठेका और संविदा कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है।

संविदा भर्ती का जताया विरोध

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश सचिव संतोष कुमार दूलगच ने बताया- यह भर्ती सरकारी भर्ती न होकर केवल 5 वर्ष की संविदा पर है। जो हमें मंजूर नहीं है। संविदा पर मात्र 7,410 रुपए मासिक वेतन रखा गया है, इतने कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है।

यह भर्ती पूर्ण रूप से आरक्षण पर आधारित है, लेकिन इसमें स्पेशल सर्विस कैडर का उल्लेख नहीं है जो वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों पर कुठाराघात है। ​संघ ने मांग की है कि इस संविदा भर्ती को तुरंत रद्द कर 100 प्रतिशत स्थाई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए। ​संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो सांकेतिक धरने के साथ-साथ भूख हड़ताल, आमरण अनशन किया जाएगा।

Related Articles