देवता गांव में फॉलो-अप शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:बोले- लंबित प्रकरणों को तुरंत निपटारा किया जाए, 23 आयुष्मान कार्ड भी बांटे
देवता गांव में फॉलो-अप शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:बोले- लंबित प्रकरणों को तुरंत निपटारा किया जाए, 23 आयुष्मान कार्ड भी बांटे
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की देवता ग्राम पंचायत में फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर लगा। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शिविर का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। यह शिविर प्रशासक रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर प्रभारी विकास अधिकारी महेंद्र कुमावत और सह प्रभारी नायब तहसीलदार धीरेंद्र की देखरेख में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर डॉ. गर्ग ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉलो-अप शिविरों का उद्देश्य पूर्व में लंबित रह गए प्रकरणों का शीघ्र निपटारा कर पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

डॉ. गर्ग ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रकरण का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सुनील चौहान और तहसीलदार सुभाष चंद्र कुलहरी भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में 258 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा 220 लोगों के बीपी और शुगर की जांच की गई। विभागीय टीम ने 75 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की, 5 गर्भवती महिलाओं और 2 बच्चों का टीकाकरण किया, पात्र लाभार्थियों को 23 आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
शिविर में डॉ. दीपक जोशी, ग्राम विकास अधिकारी रणवीर सिंह, पटवारी विमल मीणा, आरआई सूरजमल सैनी, विक्रम कसाना, पशुधन सहायक मंजू काजला, एएनएम ममता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295332


