[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 4.13 करोड़ की लागत से स्कूल का निर्माण:विधायक ने किया निरीक्षण, प्रतिभाओं को निखारने का मिलेगा मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 4.13 करोड़ की लागत से स्कूल का निर्माण:विधायक ने किया निरीक्षण, प्रतिभाओं को निखारने का मिलेगा मौका

खेतड़ी में 4.13 करोड़ की लागत से स्कूल का निर्माण:विधायक ने किया निरीक्षण, प्रतिभाओं को निखारने का मिलेगा मौका

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के श्रीकृष्ण नगर में निर्माणाधीन राजकीय विद्यालय भवन का विधायक धर्मपाल गुर्जर ने निरीक्षण किया। यह भवन करीब 4.13 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्धारित समय पर काम पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन कक्षाओं, अन्य सुविधाओं और भवन की संरचना का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

प्रतिभाओं को निखारने का मिलेगा मौका

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि एक सुदृढ़ और आधुनिक विद्यालय भवन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। उन्होंने जोर दिया कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सरकारी विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय भवन निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भवन बनने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, बबलू अवाना, रोहिताश मनकश, सतीश खरडिया, रामचन्द्र, कैलाश चंद, जयप्रकाश, देवेंद्र, नरेश कुमार, सुभाष, हंसराज, सुमेर सिंह, जयपाल, प्रवीण कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles