[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल शुरू:लोहिया कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, राजस्थानी भाषा को मान्यता की भी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल शुरू:लोहिया कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, राजस्थानी भाषा को मान्यता की भी मांग

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल शुरू:लोहिया कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, राजस्थानी भाषा को मान्यता की भी मांग

चूरू : चूरू में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। यह प्रदर्शन एनएसयूआई चूरू के बैनर तले किया जा रहा है।

भूख हड़ताल की शुरुआत पुलकित चौधरी और सुरेंद्र बरोड़ ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र शक्ति मौजूद रही, जिन्होंने सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

छात्रों ने बताया कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन को अपनी मांगों से पहले ही अवगत करा दिया था। हालांकि, मांगें नहीं माने जाने के बाद उन्हें भूख हड़ताल जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

एनएसयूआई के पूर्व जिला सचिव अनिल बुडानिया ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक शांतिपूर्ण तरीके से यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों और राजस्थानी भाषा के सम्मान के लिए है।

इस अवसर पर छात्र नेता अमन डोकवा, पूर्व महासचिव अनीश खान, अनिल भाकर, राकेश चौधरी, राकेश बॉयल, सूफियान डीके, राकेश कस्वां, आलोक, अंकित, मनोज और वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूर रहे।

Related Articles