लग्जरी कार से 30 ग्राम अफीम बरामद:पंजाब-हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में रतननगर पुलिस की कार्रवाई
लग्जरी कार से 30 ग्राम अफीम बरामद:पंजाब-हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में रतननगर पुलिस की कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू की रतननगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने NH-52 पर ऊंटवालिया चौराहा, रोही थैलासर के पास नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार से 30.16 ग्राम अफीम बरामद की। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया और कार को जब्त कर लिया गया।
रतननगर थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का स्थित महुआना बोदला निवासी अंकुश कुमार उर्फ सोनू और हरियाणा के हिसार स्थित 66 डीसी कॉलोनी निवासी अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने NH-52 पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान ऊंटवालिया चौराहा पर सामने से आ रही लग्जरी कार को रोका गया। कार में बैठे दोनों युवकों से पूछताछ करने पर वे घबरा गए, जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 30.16 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच कोतवाली थाना चूरू के एसआई हंसराज गुर्जर को सौंपी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सुभाषचंद्र के साथ हेड कांस्टेबल अनिता, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल मुनेश कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और ड्राइवर कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293989


