लक्ष्मणगढ़ में निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस:डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को 15 दिन जनसंपर्क के निर्देश दिए
लक्ष्मणगढ़ में निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस:डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को 15 दिन जनसंपर्क के निर्देश दिए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने स्टेशन रोड़ स्थित एक भवन में कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
डोटासरा ने भाजपा और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- हार के डर से सरकार निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती थी और जानबूझकर चुनाव में देरी कर रही थी। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार चुनाव कराने को मजबूर हुई है। कांग्रेस लक्ष्मणगढ़ में लगातार तीसरी बार बोर्ड बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अगले 15 दिनों तक प्रतिदिन 4 से 5 घंटे घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के निर्देश दिए।
जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा
डोटासरा ने स्पष्ट किया कि इस बार टिकट उसी कार्यकर्ता को मिलेगा, जो पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहेगा। टिकट चयन के लिए कमेटी बनाई जाएगी, जो कार्यकर्ताओं के काम, फीडबैक और इंटरव्यू के आधार पर निर्णय करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई स्वयं को पहले से चेयरमैन उम्मीदवार के रूप में प्रचारित करता मिला तो उसे टिकट नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने नरोदड़ा और मानासी ग्राम पंचायतों को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के निर्णय पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह फैसला राजनीतिक लाभ लेने और निकाय चुनाव में तोड़-फोड़ अथवा हिंदू-मुस्लिम माहौल बनाने की मंशा से लिया गया है।

यहां भाजपा के 17 गुट-डोटासरा
भाजपा नेता सुभाष महरिया पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा कि उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। कभी वे स्वयं को जन्मजात कांग्रेसी बताते हैं तो कभी आरएसएस और भाजपा का सिपाही। भाजपा की गुटबाजी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां भाजपा के 17 गुट हैं, जबकि कांग्रेस का केवल एक ही समूह है। पार्टी सबसे ऊपर है और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव जीतने पर ध्यान देना चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए डोटासरा ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की हर गतिविधि की जानकारी रहती है, लेकिन अधिकारियों से बात करने पर गोलमोल जवाब मिलता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “अधिकारियों को भी लगता है कि इनका तो राज नहीं है और जिनका राज है, उनमें दम नहीं है।”
एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया
फतेहपुर विधायक हाकम अली खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर पूरे राजस्थान के निकाय चुनावों की जिम्मेदारी है। ऐसे में लक्ष्मणगढ़ का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं डोटासरा बनकर चुनाव लड़े और कांग्रेस का बोर्ड बनाए। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मुस्तफा कुरैशी ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनना प्रदेश की प्रतिष्ठा का सवाल है। जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने भी सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान डोटासरा ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए विश्राम गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपए उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जिला अस्पताल भवन के लिए राशि स्वीकृत करवाई गई थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं सोची जा रही है।
ये रहे मौजूद
बैठक में विधानसभा प्रभारी आनंद सोरा, जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मुस्तफा कुरैशी, निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन सैनी, पवन बुटोलिया, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, शबाना सैय्यद, चांद खां, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आकाश कुमावत, सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्र ख्यालिया, शाकिर सोलंकी, सुभाष पारीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद सत्यनारायण सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2294016



