[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर ड्राइवर ने सड़क पर मिला पर्स लौटाया:नकदी, सोने के आभूषण थे अंदर, पहचान पत्र से मालिक तक पहुंचे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

डंपर ड्राइवर ने सड़क पर मिला पर्स लौटाया:नकदी, सोने के आभूषण थे अंदर, पहचान पत्र से मालिक तक पहुंचे

डंपर ड्राइवर ने सड़क पर मिला पर्स लौटाया:नकदी, सोने के आभूषण थे अंदर, पहचान पत्र से मालिक तक पहुंचे

पाटन : पाटन कस्बे के जोगीवाला निवासी डम्पर ड्राइवर हवासिंह योगी को सोमवार सुबह पाटन बाइपास रोड पर एक लेडीज पर्स पड़ा मिला। पर्स खोलने पर उसमें लगभग छह हजार रुपए नकद, सोने के आभूषण और कुछ दस्तावेज थे।

हवासिंह ने बिना किसी लालच के पर्स के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। पर्स में मिले पहचान पत्र के आधार पर मालिक की पहचान छाजा की नांगल निवासी ममता यादव पत्नी कृष्ण यादव के रूप में हुई। इसके बाद उनसे संपर्क कर पर्स मिलने की सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर ममता यादव मौके पर पहुंचीं। हवासिंह योगी ने पर्स में रखी नकदी, सोने के आभूषण और अन्य सभी सामान उन्हें सुरक्षित सौंप दिया। अपना पर्स वापस मिलने पर ममता यादव ने हवासिंह योगी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी की सराहना की।

Related Articles